विकसित कौशाम्बी अभियान के अंतर्गत आकांक्षी ब्लाक कौशाम्बी एवं मँझनपुर का डीएम ने किया विस्तृत समीक्षा

Kamta Prasad Chaurasiya
0


कौशाम्बी समाचार उत्तर प्रदेश -

 कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में नीति आयोग के तहत चल रहें विकसित कौशाम्बी अभियान के अन्तर्गत आकांक्षी ब्लॉक कौशाम्बी एवं मंझनपुर की विस्तृत समीक्षा कर जानकारी प्राप्त की गई।

    ज्ञात हो कि बैठक में जिलाधिकारी ने विकास खण्डों में लगाये गये नोडल अधिकारियों एवं सभी सहायक विकास अधिकारियों से गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, 07 माह से 03 वर्ष तक के बच्चों, 03 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों एवं कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों के सम्बन्ध में बारीकी से जानकारी प्राप्त की, जिस पर कुछ अधिकारियों द्वारा सही जवाब न दिये जाने पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए सौपें गये कार्यों को पूरी जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दियें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फील्ड में भ्रमण कर जनकारी प्राप्त करें कि आशा, ऑगनबाड़ी कायकत्री, एएनएम एवं आरबीएसके की टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं जैसे-गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, एएनसी चे-कप, संस्थागत प्रसव, जन्म के समय बच्चें का वजन हो रहा है या नहीं,बच्चा कुपोषित श्रेणी में है अथवा नहीं एवं आयरन फोलिक एसिड सहित अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यों को किया जा रहा है या नहीं इसकी जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि आशा, ऑगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम एवं आरबीएसके की टीम द्वारा सैम बच्चों को चिहिन्त कर मैम/सासान्य श्रेणी में परिवर्तित करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। आशा, ऑगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम एवं आरबीएसके की टीम को घर-घर जाकर सैम बच्चों को चिहिन्त कर उन्हें एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दियें। उन्होंने जनपद में मातृ शिशु मृत्यु दर कम से कम करने के लिए आरबीएसके की टीम एवं ऑगनबाड़ी सुपरवाइजरों की एक टीम बनाकर कार्य करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने आरबीएसके की टीम को गॉव-गॉव भ्रमण कर ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण एवं पोषण टै्रकर को चेक करने के भी निर्देश दियें। उन्हांने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य करें।

   जिलाधिकारी ने बाल कल्याण एवं संरक्षण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फील्ड भ्रमण कर-विद्यालय न जाने वाले बच्चों, बालश्रम करने वाले बच्चों की सूची तैयार करना, विद्यालय छोड़ने वाले बच्चां की संख्या नोट करना, बाल विवाह निवारण, आशा एवं ऑगनबाड़ी के गृह भ्रमण, आशा एवं ऑगनबाड़ी की कॉमन ड्यू लिस्ट, आईएमआर/एमएमआर को कम करने पर चर्चा, सैम/मैम बच्चों की संख्या, किशोरी बालिका के स्वास्थ्य एवं पोषण पर चर्चा, एचआरपी/गर्भवती महिला के स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण पर चर्चा, बालक/बालिका की ई-शिक्षा में गुणवत्ता सुधार पर चर्चा करते हुए लोगों को जागरूक करें। 

  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी आरएस यादव एवं जिला विकास अधिकारी सुखराज बन्धु सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 


रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया चीफ एडिटर

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top