जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी समाचार 

  

                कौशाम्बी। जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डायट मैदान से मतदाता जन-जागरूकता बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली डायट मैदान से-समदा चौराहा, मंझनपुर चौराहा होते हुए डायट मैदान तक निकाली गई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” है।

           ज्ञात हो कि इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानन्द यादव एवं डायट प्राचार्य निधि शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।    


रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया चीफ एडिटर

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top