प्रयागराज समाचार
प्रयागराज महाकुम्भ मे रविवार को अचानक सेक्टर 19 मे आग लग गयी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसमे गैस सिलेंडर के धमको से दहशत फ़ैल गयी आग की लपटे इतनी तेज थी कि कुछ ही छड़ में काफ़ी संख्या मे टेंट जलकर खाक हो गये जिसकी लपटे और उठता धुँआ से लोग भयभीत हो गये और और सुरक्षित स्थान की ओर भागने पर मजबूर हो गए l
आगपर काबू पाने के लिये 15 फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों के साथ फायर कर्मियों के घंटो कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया l
बताया जाता हैँ की टेंट गीता प्रेस वालो का था और पास ही अन्य श्रद्धांलुओं का टेंट लगा था जिसमे काफ़ी तादात मे खाने पिने की समाग्री रक्खी हुईं थी ज़ो जलकर भस्म हो गयी फिरहाल आग पर काबू पाने से लोगो मे ब्याप्त भय और चिंता कम हुईं हैँ l
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल जाँच के आदेश दिए हैँ और पूरी स्थित पर स्वयं नजर बनाये हुये हैँ वही प्रधानमंत्री मोदी जी ने घटना की जानकारी लेकर राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिये हैँ l फायर सेफ्टी और सिलेंडरो की सुरक्षा पर प्रशासन की तैयारिओ पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुये हैँ लोगो मे चर्चा हैँ की सिलेंडर की गैस रिसाव के कारण ही आग लगी हैँ अगर इस ओर ध्यान दिया गया होता तो शायद यह भीषण हादसा न होता l
बहरहाल उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगो की हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया है l
रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया चीफ एडिटर



