अरुण केशरवानी भारतीय उद्योग ब्यापार मंडल कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष नियुक्त किये गये

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी। नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम चेयरमैन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अरुण केशरवानी को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का कौशाम्बी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रविवार को प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित होटल यश पदम में  भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित प्रांतीय व्यापारी उद्यमी समागम, संवाद, समाधान व भामाशाह सम्मेलन में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग द्वारा कौशाम्बी जिलाध्यक्ष के रूप में अरुण केशरवानी के नाम की घोषणा की गयी। इस बात की जानकारी जैसे ही अरुण केशरवानी के समर्थकों व  जनपद के व्यापारियों को हुई उनमें खुशी की लहर दौड़ गयी। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है।


रिपोर्ट : शिवम चौरसिया एडिटर यूपी लाईव 18

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top