पुलिस ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी। मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत कौशाम्बी पुलिस ने महिला सशक्तिकरण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थाना प्रभारी और महिला बीट उपनिरीक्षक/आरक्षियों ने चौराहों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, जिला अस्पताल, गांव और कस्बों में भ्रमण कर चौपाल लगाई। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के बारे में जागरूक किया। उन्हें अपराध के खिलाफ लड़ने और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।


महिलाओं को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इनमें 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 वन स्टॉप सेंटर और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शामिल हैं।


कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार द्वारा जारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इनमें सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना और आयुष्मान योजना शामिल हैं।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।


रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया कौशाम्बी टुडे न्यूज़

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top