कौशाम्बी। जनपद में समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने करारी में जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने कस्बे और क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राशन कार्ड में फर्जी नाम काटने, नाली, लाइट कनेक्शन और पेय जल जैसी मुख्य समस्याएं सामने आईं।
ज्ञात हो कि सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कौशाम्बी के डीएसओ को फोन कर राशन कार्ड में फर्जी नाम काटने की समस्या का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। साथ ही, नगर के ईओ अजय निषाद को भी नाली, लाइट कनेक्शन और पेय जल की समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। इस दौरान करीब 120 लोगों ने अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखीं।
सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही डीएम से मिलकर सभी समस्याओं का समाधान कराएंगे। इस अवसर पर परवेज अख्तर अंसारी, ऐश अहमद उर्फ पप्पू समदा, आनंद मोहन पटेल, जयसिंह गौतम, प्रधान निक्के समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट शिवम चौरसिया असिस्टेंट ऑडिटर कौशाम्बी टुडे न्यूज़


