कार्यकर्त्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी -राजेश तिवारी

Kamta Prasad Chaurasiya
0



 




कौशाम्बी। कांग्रेस पार्टी की एक जनसभा चायल विधानसभा सरांय अकिल के ओम वाटिका में कौशाम्बी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी उपस्थित रहे,विशिष्ट अतिथि के रूप में चायल विधानसभा के पूर्व विधायक विजय प्रकाश उपस्थित रहे।


ज्ञात हो कि बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि राजेश तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है, कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करता है । बैठक में उपस्थित यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी कौशाम्बी मनीष मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि कार्यकर्ता यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए तैयार रहे क्योंकि उपचुनाव कभी भी घोषित हो सकता है ।


बैठक में उपस्थित उत्तरप्रदेश कांग्रेस के महासचिव राम किशुन पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता को देखकर बीजेपी बौखला गई है तथा राहुल गांधी के विषय मे हमेशा दुष्प्रचार करते रहते हैं । बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विजय प्रकाश ने कहा कि जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार से पूरी तरह त्रस्त है ।


बैठक को प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी, प्रदेश सचिव कौशाम्बी कांग्रेस के प्रभारी राजेश साहनी, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी कौशाम्बी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अज़ीम,कोषाध्यक्ष आदिल जाफ़री उर्फ शम्मू भाई, उपाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी, सत्येंद्र प्रताप सिंह,आशीष मिश्रा पप्पू, मनोज पटेल, मो0 अकरम, राजनारायण पासी,उदय यादव, महासचिव में कौशलेश द्विवेदी, कालका सिंह,दीपक पांडेय बाबूजी, अर्श खुर्शीद, राजबहादुर चौधरी, शशि प्रताप त्रिपाठी, युगल किशोर त्रिपाठी, मो0 आरिज,राम सूरत रैदास, सचिव डॉ आर के मिश्रा, अशोक दुबे, विजय यादव, दुर्गेश प्रजापति, सोफिया, युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अल्कामा उस्मानी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम बहादुर त्रिपाठी, महिला कांग्रेस की प्रभारी रज़िया बेगम, सोशल मीडिया के जिला प्रभारी सचिन पांडेय, प्रदेश सचिव मो0 शाहरुख,ब्लाक अध्यक्ष उमेश पांडेय, मो0 मुस्लिम सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट : शिवम चौरसिया असिस्टेंट ऑडिटर कौशाम्बी टुडे न्यूज़ 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top