मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी थानो की महिला पुलिस द्वारा भ्रमण कर लोगो को किया गया जागरूक

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के तहत जनपद के विभिन्न थानों की महिला उपनिरीक्षक व महिला बीट आरक्षियों द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर, चौपाल लगाकर एवं विद्यालय में जाकर बच्चियों/छात्राओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल थाना पुलिस एवं महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

         जागरुकता के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस द्वारा विद्या भारती पब्लिक स्कूल इमलीगांव में, महिला थाना पुलिस द्वारा प्राथमिक विद्यालय बबुरा में, थाना पश्चिम शरीरा पुलिस द्वारा बाबू दयाराम सिंह रामधनी सिंह विद्यालय बाकरगंज गोराजू में, थाना महेवाघाट पुलिस द्वारा माता प्रसाद इण्टर कालेज टिकरा में थाना कौशाम्बी पुलिस द्वारा प्रथमिक विद्यालय में 'मिशन शक्ति' के तहत छात्राओं/बालिकाओं व अध्यापकों को जागरूक किया गया।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top