गंगा हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासॉउन्ड सेंटर सराय आकिल ने मनाया द्वितीय स्थापना दिवस, बाबा साहब की जयंती पर किया निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन

Kamta Prasad Chaurasiya
0






 गंगा हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासॉउन्ड सेंटर सराय आकिल ने मनाया अपना द्वितीय स्थापना दिवस, बाबा साहब की जयंती पर निःशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन


सराय आकिल कौशाम्बी - सराय आकिल नगर पंचायत के फकीराबाद और करन चौराहा के मध्य स्थित गंगा हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासॉउन्ड सेंटर ने अपना द्वितीय स्थापना दिवस जन सामान्य की सेवा कर धूमधाम के साथ मनाया l 


बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम भगवान गौतम बुद्ध व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी l

इस शुभावसर पर हॉस्पिटल मैनेजमेंट की तरफ से निःशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया जिसका छेत्र के लोगो ने भरपूर लाभ प्राप्त किया l

हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ जाँच मे भारी छूट प्रदान की गयी, जिसमे 500गरीबो का 200 मे अल्ट्रासॉउन्ड किया गया, मल मूत्र, ब्लड शुगर और दवा पर 50% छूट प्रदान की गयी l

इस दौरान 20 गरीबो को निःशुल्क भर्ती किया गया और 10 गरीबो का काम दाम पर आपरेशन किया गया l

ज्ञात हो की विगत एक वर्ष मे गंगा हॉस्पिटल ने अपनी सेवा को जन समान्य तक पहुंचा कर छेत्र के हॉस्पिटलो मे अपनी एक अलग ही पहचान कायम की है यहां के प्रबंधक अजय चौधरी व डाक्टर वी के दिवाकर ने जन समान्य की सेवा करना अपना कर्तब्य समझते है गरीब व असहाय धन के आभाव मे चिकित्सा से वँचित न रह जाय इस पर इनका विशेष ध्यान रहता है l

इस अवसर पर डाक्टर सुधीर सिंह, पी सिंह और डाक्टर वी के दिवाकर व हॉस्पिटल के समस्त स्टॉफ व भारी तादात मे मरीज गण मौजूद रहे l


रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top