भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन की समीक्षा बैठक नेवादा ब्लाक अंतर्गत ग्राम रेही में जिला कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादों के निवास पर संपन्न हुआ।बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष राजू सिंह ने निष्ठा पूर्वक संगठन के कार्यों को करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्य को जोड़ने पर बल दिया।जिलाध्यक्ष ने कहा की अचारसंहीता का पालन करना हमारा फर्ज है और चुनाव के बाद भानु संगठन कौशांबी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगा।
समीक्षा बैठक के दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक लोगो ने भानु संगठन का दामन थामा।जिसमे ग्राम सभा फाथेपुर सहाओपुर, कादिलपुर,एवम ग्राम सभा उदारपुर के किसानों ने भानु संगठन का दामन थामा।बैठक में जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव,जिला महासचिव बिरेन्द कुमार,तहसील अध्यक्ष शारदा प्रसाद अग्रहरी आदि लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया