कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कौंशाम्बी लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव में टिकट मिलने के पश्चात कौशाम्बी आगमन के पश्चात सांसद विनोद सोनकर का पुरामुफ्ती में हजारों समर्थकों ने पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में पंहुचकर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात
मनौरी में मनोज केसरवानी चायल में रमेश सिंह पटेल, राजेंद्र सोनकर तिल्हापुर में संदीप मिश्रा, बेनीराम कटरा में राम बहादुर जायसवाल उमेश केशरवानी, दुर्गेश नंदन मिश्रा, गोलू गुप्ता जगदीश बाधिक, संजीव चौरसिया विकास गुप्ता के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया l म्योहर में अरुण सिंह धर्मेंद्र सिंह पटेल, करारी में श्याम सुंदर केशरवानी ओसा चौराहा में बबलू गर्ग व बच्चा लाल चौधरी ,मंझनपुर में महेश लोधी और राहुल अग्रहरि के नेतृत्व में हजारों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया l
सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि पिछली बार पिता को हराया इस बार बेटे को हराएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार वाली प्रचंड बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे । उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जो भयमुक्त वातावरण बनाया है। योगी व मोदी सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार आवास विहीन लोगों पक्की छत प्रधानमंत्री योजना से दिया है। साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना कन्या सुमंगला उज्ज्वला योजना आदि देकर लोगों को लाभ पंहुचाया है। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि देश व प्रदेश में मोदी और योगी की सरकार ने विकास और अमन चैन की जो नजीर पेश किया वह देश दुनिया मैं किसी से छुपा नहीं है कौशांबी लोकसभा में भी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा गया प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा पुलों और सड़कों का जाल बिछाया गया मेडिकल कॉलेज रोडवेज डिपो बौद्ध सर्किट राम वन गमन मार्ग जैसे बड़े कार्यो को किया गया जिससे जनपद की जनता को काफी लाभ मिलेगा । इस समय देश के हित में काम करने वाले नरेंद्र मोदी के हांथो को मजबूत करने का समय आ गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या ने कहा कि सभी लोग लोकसभा चुनाव में सबकुछ भूलकर भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में वोट करें। जिससे प्रदेश व देश का विकास हो सके। इसके पश्चात सांसद विनोद सोनकर संध्या चौराहा सिंघिया भरवारी बाजार संघ कार्यालय भरवारी बरुआ चौराहा चारवा सैयद सर व दनियालपुर मैं जन आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल संजय गुप्ता लाल बहादुर नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र फौजी भरवारीपलिका अध्यक्ष कविता पासी अरविंद त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ,पुष्पा देवी, जय सिंह पटेल ,कमल कुशवाहा, दिनेश पांडे, महेश लोधी, अशोक चौधरी, दुर्गेश गुप्ता, आर्यवीर ,दिलीप अग्रहरि भास्कर सिंह, गुलाब कुशवाहा, पिंटू द्विवेदी, केडी त्रिवेदी, नीतू कनौजिया दिनेश सोनकर, धर्मेंद्र पटेल राजीव रैना, सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया




