कौशाम्बी। भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयंती आज सरायअकिल में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर के गांवों व कई संगठनों की ओर से कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा डॉ भीमराव अम्बेडकर मूर्ति स्थल हर्रायपुर से रवाना हुई, जो की करन चौराहा होते हुये फकीरा बाद चौराहे पर पहुंची जहाँ पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह ने शोभायात्रा का स्वागत किया lशोभायात्रा फ़क़ीरबाद चौराहा,बुद्धपुरी व सरायक़ील बाजार होते हुवे वापस करन चौराहे पर स्थित राव पैलेस पर समाप्त हुई lशोभायात्रा का कई स्थानों पर जलपान व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में हजारो की संख्या में युवाओं युवतियों ने भाग लिया।लगभग पाँच किलो मीटर तक इस शोभायात्रा के दौरान लोग नाचते नारों का जयकारा लगाते हुये घूमते रहे l
वहीं युवा हाथों में नीले झंडे लेकर और बाबा साहेब डॉक्टर अम्बेडकर अमर रहे और जय भीम के नारे लगाते हुए चल रहे थे. इस दौरान अम्बेडकर सर्किल पर सभी लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस शोभायात्रा मे पुरषों के साथ ही काफ़ी संख्या मे महिलाओ ने अपनी सहभागिता निभाई सभी के मुख पर एक ही नाम बाबा साहब अमर रहे जय भीम के नारों से आशमा गुंजायमान हो रहा था सभी लोगो मे इस दरमायान गजब का जोस व उल्लास देखा गया l
इस मौके पर शोभायात्रा की अगुवाई महाबोधि धम्मचेतना समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश बल्ला प्रधान व भीम वाणी के अध्यक्ष शरद कुमार राव व अन्य साथी सतीश गोयल, अमरेन्द्र कुमार आदि द्वारा की गई।शोभायात्रा में राजकिशोर,,संक्रान्ति राव,अनुज राव ,अनूप राव,स्वयं प्रकाश, नीरज कुमार,शिपूजन,भोला,जय सिंह गौतम,आर के राव,भीम प्रकाश,तिलक राज,बैजनाथ,विश्वप्रभाकर, भानू सहित हजारो की तादात मे लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया





