कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी जनपद कौशांबी द्वारा पार्टी कार्यालय में होली मिलन समारोह एवं टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का भी उत्सव है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज से यह संकल्प लेंगे आने वाले लोकसभा चुनाव में लोकसभा कौशांबी एक बड़े अंतर के साथ जीतेगी। साथी जिला अध्यक्षधर्मराज मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मैं अपने कार्यकर्ताओं की तरफ से आपको अस्वस्थ करता हूं ने प्राण प्राण के साथ अहर्निश पार्टी के कार्यक्रमों को सफलतम रूप से संचालित किया है। इस तरह से आने वाले दिनों में भी सभी कार्यकर्ता मिलकर के इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा कौशांबी को अब तक के सबसे बड़े अंतर से जीतेगी। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी कौशांबी के जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता कार्यक्रम संयोजक संजय जयसवाल, भोले शंकर कुशवाहा, पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान, पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी, कोऑपरेटिव अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सिराथू प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी बच्चा चूना वाले, लोकसभा संयोजक कौशांबी राकेश पांडे, जिला महामंत्री ब्रह्मा प्रसाद त्रिपाठी, दीपचंद दिवाकर, आईटी संयोजक सत्यम केसरवानी, सोशल मीडिया संयोजक, जितेन साहू, विनय पांडे, विकास गुप्ता उमेश केशरवानी, गोपाल केशरवानी शिवबाबू केशरवानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया


