ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष कौशाम्बी की पत्नी के निधन पर निज निवास पर जा कर ब्यक्त की शोक संवेदना

Kamta Prasad Chaurasiya
0






कौशाम्बी l दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कौशाम्बी रमेश चंद्र अकेला की पत्नी श्यामलली( आर्य कन्या विद्यालय की  प्रधानाचार्य)का प्रयाग स्थित निज निवास में स्वर्गवास हो गया l उनके निधन से परिवार जनों व पत्रकार जगत के साथियों में शोक की लहर दौड़ गई l 

 ज्ञात हो कि पत्रकार की पत्नी श्याम लली काफी दिनों से बीमार चल रही थी मेदांता लखनऊ,दिल्ली व प्रयागराज के अस्पतालों में उनका इलाज किया गया l 

 वह सब को अच्छी सीख देती थी उन्होंने निर्धन व गरीब  बच्चों को निशुल्क शिक्षा  प्रदान कर उनकी सेवा करना अपनी दिनचर्या बना ली थी l 

 इस दौरान कौशाम्बी प्रेस क्लब, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, व अन्य पत्रकार संगठनों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया l 

 इसी कड़ी में आज दिनांक 29/ 3 /24  दिन शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष  छोटेलाल, मंडल अध्यक्ष सतीश गोयल, मंडल उपाध्यक्ष शरद कुमार, प्रयागराज जिला अध्यक्ष  अयोध्या प्रसाद, विपिन बिहारी, चायल तहसील अध्यक्ष कामता प्रसाद चौरसिया, महामंत्री संतोष कुमार केसरवानी शोक संतृप्त परिवार जनों से निज आवास पर मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का वादा किया l 

वही जिलाध्यक्ष कौशाम्बी रमेश चन्द्र अकेला ने इस दुःख की घड़ी मे सभी के सहयोग के लिए आभार जताया l

रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया 

 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top