प्रभारी मंत्री ने महाशय मसुरियादीन पासी की मूर्ति का किया अनावरण

Kamta Prasad Chaurasiya
0



 

               कौशाम्बी। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री कारागार,उ0प्र0 सुरेश राहीने आज दंगल मैदान, पूरब-पश्चिम शरीरा पहुॅचकर महाशय मसूरिया दीन पासीके मूर्ति का अनावरण किया तथा दंगल मैदान के बाउण्ड्रीवाल के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन भी किया।

 मसुरियादीन पासी, सोने लाल पटेल के नाम से हो मेडिकल कॉलेज- विनोद सोनकर

कौशाम्बी। मंझनपुर विधानसभा के पश्चिम शरीरा नगर पंचायत मे पासी, पासवान स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने की तथा र्कायक्रम के संयोजक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर रहे, तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुरेश राही रहें।

ज्ञात हो कि बतौर मुख्य अतिथि सुरेश राही ने मसुरियादीन पासी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम को सम्बोधित किया कि मसुरियादीन भारतीय स्वतंत्र अन्दोलन मे इलाबाद का नेतृत्व किया था। नौ वर्षो तक जेल मे रहे। आजादी के बाद कई सत्रो मे लोकसभा के सदस्य रहे। उसी दौरान अंग्रोजो द्वारा पासी समाज के दमन के लिये बनाया गया जरायम पेशा एक्ट को खत्म कराकर पासी समाज के विभिन्न कुरीतियो मे जकडे़ पासी समाज को संगठित कर समाज मे नई राह दिखाने का काम किया। कार्यक्रम के संयोजक कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने सम्मेलन मे अपने विचार रखते हुये कहा कि पूर्व की सरकारों ने हमारे देश के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों को भुलाने का काम किया था। खास तौर से अनुसूचित समाज के अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिये अपने जान की अहूतिया दे दी लेकिन पूर्वर्ती सरकारों ने उन्हे कभी याद नही किया। लेकिन जबसे देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से सर्व समाज के महापुरूषों को सम्मान देने का काम बडे़ पैमाने पर किया है। मुझे भी सांसद बनाने में कौशाम्बी जनपद के सर्व समाज का योगदान हैै। मसुरियादीन पासी द्वाबा के बाबा साहब है। आने वाले समय पर कौशाम्बी लोकसभा के सभी चैराहों को सर्व समाज के महापुरूषों के नाम से जाने जायेगें। साथ ही सांसद विनोद सोनकर ने एक ज्ञापन प्रभारी मंत्रीको सौपते हुये मांग किया कि महाशय मसुरियादीन पासी व सोने लाल पटेल के नाम पर कौशाम्बी मे बन रहे मेडिकल कालेज  का नाम रखा जाये। साथ ही कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने मंच से घोषणा किया की मसुरियादीन पासी के नाम पर होगा पश्चिम शरीरा दंगल मैदान व चैराहे का नाम। जनशक्ति पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष राजीव पासवान ने पासी समाज को सम्बोधित करते हुये अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, भरवारी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष कविता पासी, जगनारायण पासी अध्यक्ष नगर पंचायत चरवा, तारो देवी सरोज अध्यक्ष पूरब पश्चिम शरीरा, राम विशाल पासवान, प्रमोद सरोज, भइयन पासी, रामनरेश पासी, नरेन्द्र पासी, बुद्धू लाल पासी, ज्ञान सरोज, विन्देश्वरी पासी, हीरा लाल सरोज, ओम प्रकाश पासी, गब्बर पासी, बीरेन्द्र कुमार पासी फौजी, नितिन पासी, समाज के हजारों की सेख्या मे लोग उपास्थित रहे।

रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top