कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार का हुआ ट्रांसफर राजेश राय होंगे नये डीएम

Kamta Prasad Chaurasiya
0

कौशाम्बी। सरकार ने देर रात बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। यूपी में कई जिलों के डीएम को बदल दिया है। कौशाम्बी डीएम रहे सुजीत कुमार का भी ट्रांसफर किया है। वही विशेष सचिव होम रहे राजेश रॉय को कौशाम्बी का डीएम बनाया है।

ज्ञात हो कि शासन ने बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है।

फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। वहीं, रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। गाजियाबाद और रामपुर के डीएम को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है।जौनपुर डीएम अनुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया,श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद डीएम अमेठी बनायी गयीं।

इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।


रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया

 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top