भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष ने सदस्य जोडो अभियान के तहत किया बैठक

Kamta Prasad Chaurasiya
0

👉🏾जिलाध्यक्ष ने किसानों को जागरूक कर बताया उनकी ताकत।  

 संगठन को और ताकतवर और मजबूत करने के साथ किसानों को जागरूक करने के लिए भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन ने सदस्य जोड़ो अभियान चलाकर किसानों को उनकी ताकत और और देश के प्रति उनकी भागीदारी को बताकर जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।

          कौशाम्बी जिले के मंझनपुर ब्लाक अंतर्गत करारी थाना क्षेत्र के समरो महमतपुर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया।पंचायत में काफी किसान उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष कौशाम्बी राकेश कुमार सिंह (राजू सिंह) ने पंचायत की अध्यक्षता करते हुए किसानों से उनके बारे में जानकारी लिया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान अपनी ताकत को नही पहचान रहा है जिसदिन किसान जागेगा उसदिन देश बदल जायेगा ।किसान देश की रीढ़ है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि भ्रस्टाचार की सीमा काफी बढ़ चुकी है।हमे एक जुट होकर इन भ्रस्टाचारी रूपी दानव को उखाड़ फेंकना होगा।जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम सचिव व लेखपाल घर बैठे रिपोर्ट लागाने का कार्य कर रहे है और ग्राम सभा मे बैठक नही करते है।इस तरह के जिम्मेदार सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ते है।ब्यापारी द्वारा किसानों का पैसा न मिलने की पुलिस को शिकायत पर करारी थाना को जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस किसान का पैसा के लिये ब्यापारी पर कार्यवाही नही करती है तो संगठन कठोर कदम उठाने को बाध्य हो जाएगा जिसके जिम्मेदार करारी पुलिस होगी।

                    जिलाध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि किसान हमेसा राजनीति का शिकार होता आया है।सभी ने हमारे ताकत से अपनी अपनी सरकार बनाया लेकिन किसानों के बारे में किसी ने नही सोचा।अब समय आगया है कि किसान स्वयं अपनी सरकार बनाएगा इसी लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह ने किसान क्रांति दल का गठन किया जिसके नेता खुद किसान होगा।किसान क्रांति दल के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष डा0 निसार अहमद ने पंचायत में कहा कि अब किसान दर दर की ठोकरे नही खायेगा किसान जागरूक हो चुका है।अब किसान अपने हक के लिये अपनी सरकार बनाएगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के सपनो को साकार करते हुए किसान आयोग का गठन करेगा।

                पंचायत में जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव,जिला कोशाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव,तहसील अध्यक्ष शारदा प्रसाद अग्रहरि,नेवादा ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर कुशवाहा,तीरथ सिंह,मिथलेश कुशवाहा आदि किसान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top