आज दिनांक 31 अगस्त, 2023 को सरायअकिल थाना में अंचल समिति विकाश गुप्ता के अध्यक्षता में एकल अभियान संच नेवादा, अंचल कौशांबी की बहनों द्वारा पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनको स्वस्थ एवम् दीर्घ आयु की शुभकामनाएं दी। सराय अकिल थानाध्यक्ष विनीत सिंह व हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा , हेड कांस्टेबल शुरेश चन्द ने रक्षा बंधन के कार्यक्रम मनाने के लिए सभी बहनों को धन्यवाद दिया और कहा कि एकल अभियान की बहनों को जब भी आवश्यकता पड़ेगी हम उनके सहयोग और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस कार्यक्रम में एकल अभियान कौशांबी और नेवादा से उपस्थित समिति विकाश गुप्ता एवम् सेवाव्रति मातृ शक्ति श्रीमती खुशी ताम्रकार, संच महिला अध्यक्ष, विनीता कुशवाहा संच प्रमुख, आचार्य पूनम, सभ्या, आरती, नीता एवम् अन्य आचार्या बहनें उपस्थित रही।
रिपोर्ट-कामता प्रसाद चौरसिया
कौशाम्बी ब्रेकिंग न्यूज़।