सराय अकिल सेक्टर फकीराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

Kamta Prasad Chaurasiya
0






आज भारतीय जनसंघ के जनक व हिंदुत्व व हिंदुस्तान की एकता को मजबूत करने के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर1916 को हुआ था इसी उपलक्ष्य पर अपने युग पुरोधा  जनसंघ व वर्तमान भाजपा के कर्णधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस सेक्टर फकीरा बाद में शक्ति केन्द्र संयोजक उमेश केशरवानी के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष व बूथ कार्य समिति के सदस्यों द्वारा पुष्प अर्पित कर व लड्डू खिला कर दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस मनाया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर1916 को हुआ था वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक व संगठन कर्ता थे वह जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को समय केनुसार प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नमक विचारधारा दी।वह एक मजबूत व सशक्त भारत चाहते थे।राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी रुचि थी।

अन्तोदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते है तो हमे भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा जो हिन्दू राष्ट्र वाद है।उनका कहना था कि भारत की जड़ो से जुड़ी राजनीति,अर्थ नीति और समाजनीति ही देश को बदलने का सामर्थ्य रखती है कोई भी देश अपनी जड़ों से कट कर विकास नही कर सकता हैं।

इस अवसर पर कामता प्रसाद चौरसिया, कल्लू अग्रहरि, अनुराग अग्रहरि, सुभाष केशरवानी, कल्लू गुप्ता, गोपी चन्द्र गुप्ता,मनोज गुप्ता , मनोज चौरसिया सहित कभी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।


रिपोर्ट

कामता प्रसाद चौरसिया

 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top