थाना सराय अकिल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Kamta Prasad Chaurasiya
0



 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना सराय अकिल कौशाम्बी प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर योग दिवस मनाया।


शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने व मन को शांत रखने के लिए दुनिया भर में लोग योग का सहारा ले रहे हैं वही दुनिया भर में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना सराय अकिल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। वही प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया की आज के आधुनिक दौर में व्यस्तता के बीच शरीर को निरोग और स्वस्थ रखने में योग सभी की मदद करता है. शारीरिक और मानसिक प्रकार की सभी बिमारियों को शरीर से दूर रखने के साथ ही योग सभी के जीवन पर पॉजिटिव प्रभाव छोड़ता है. रोजाना योग करने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में विकास होने के साथ ही तनाव और डिप्रेशन भी कम होता है. यह बताते हुए प्रभारी निरीक्षक ने सभी से आगे से हमेशा योग करने की सलाह दी।इस मौके पर समस्त थाना स्टाफ मौजूद होकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।


इस दिन दुनियाभर के कई देशों में लोग इकट्ठा होकर योग दिवस को मनाने के लिए योग करते नजर आते हैं. देशभर में योग दिवस को सफल बनाने के लिए कई प्रकार की तैयारियां की गई हैं. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 75 मंत्री देश के 75 अलग-अलग ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर योग करते नजर आएंगे।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल भारत की ओर से की गई थी. सबसे पहले साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत की थी. संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद  हर साल 21 जून को  अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की  घोषणा की गई।2015 से हर साल अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।


हर साल की तरह इस साल भी भारतीय आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए थीम चुनी है. मंत्रालय के अनुसार इस बार 'योगा फॉर ह्यूमैनिटी' (Yoga For Humanity) को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम चुना गया है. जिसका अर्थ मानवता के लिए योग होता है।


रिपोर्ट-

कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top