प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पी एम किसान सम्मान निधि योजना 2021 की दूसरी क़िस्त कल सोमवार 9अगस्त 2021 को करेगे जारी।
कल दोपहर 12.30 बजे विडियो कांफ्रेंसिंग के मध्यम से इस योजना से जुड़े 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 19हजार 500 करोड़ रूपये ट्रांसफर करेगें तथा किसानों से बात भी करेंगे, प्रधानमंत्री इस अवसर पर राष्ट्र को सम्बोधित भी करेगें।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेगे।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री जी द्वारा किसानों की आर्थिक सहायता हेतु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है जिसमें प्रति वर्ष किसानों को सरकार द्वारा 6000 रुपये सहायता की जाती है,यह सहायता प्रधानमंत्री जी डी बी टी के मध्यम से किसानों के बैंक खाते में स्वयं ट्रांसफर करते हैं।
रिपोर्ट---कामता प्रसाद चौरसिया पत्रकार


