जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक सम्मन्न

Kamta Prasad Chaurasiya
0




कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आपरेशन कायाकल्प व प्रेरणा प्रणाली आदि विषयों पर जनपद स्तरीय टॉस्कफोर्स की बैठक संपन्न हुई। 

बैठक में जिलाधिकारी ने आपरेशन कायाकल्प के तहत कराये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि निर्धारित समयान्तर्गत कार्यों को पूर्ण कराया जाय। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने एवं कार्य प्रारम्भ न कराये जाने पर ए0डी0ओ0 (पंचायत) सरसवां एवं ए0बी0एस0ए0 सरसवां को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 02 दिनों के अन्दर कार्य प्रारम्भ न कराये जाने की स्थिति में इन अधिकारियों के निलम्बन की कार्यवाही की जाय। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन विद्यालयाें मे बिजली कनेक्शन नहीं है उन विद्यालयों में बिजली कनेक्शन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियाें को रूफटॉफ रैन वाटर हार्वेस्टिंग बनाये जाने हेतु शीघ्र इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिये। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।  


डीएम की अध्यक्षता में जलशक्ति अभियान “कैच-द-रैन” की बैठक संपन्न

कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में जलशक्ति अभियान “कैच-द-रैन” की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में संबधित अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। 

बैठक में ए0ई0एम0आई0 ने बताया कि जनपद में कुल 2100 बिल्डिगों पर रूफटाफ रैन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराये जाने हेतु इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इस्टीमेट बनाये जाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह शासन की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। सभी संबंधित अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करते हुए रैन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य में तेजी से पगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने परियोजना निदेशक को निर्देश दिये कि ऐसे रोजगार सेवक जो कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। 

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

रिपोर्ट-कामता प्रसाद चौरसिया पत्रकार


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top