कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद में कार्यरत समस्त क्रय एजेन्सियों के माध्यम से कृषकों से सीधे धान क्रय किये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) कौशाम्बी को प्रभारी अधिकारी, धान खरीद नियुक्त किया है। अपर जिलाधिकारी अपने निर्देशन में उ0प्र0 शासन स्तर द्वारा निर्गत होने वाली धान क्रय नीति 2021-22 में दी गयी। व्यवस्थानुसार धान खरीद सम्पादित करायेगें। अपर जिलाधिकारी के कार्यालय का दूरभाष नम्बर-05331 232796, पता- कलेक्ट्रेट मंझनपुर कौशाम्बी तथा आवास का दूरभाष नम्बर-9454417590,पता- कलेक्ट्रेट मंझनपुर कौशाम्बी है।
राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु 28 अगस्त तक आनलाइन आवेदन करें
कौशाम्बी प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के0के0राम ने अवगत कराया है कि राजकीय /निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दिनांक 04.08.2021 से 28.08.2021 तक प्रवेश प्रक्रिया हेतु आनलाइन आवेदन स्वीकार करने की तिथि घोषित की गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर 28.08.2021 तक आनलाइन आवेदन कर सकते है।

