अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा इकाई कौशाम्बी द्वारा धूमधाम से मनाया जायेगा चौरसिया दिवस

Kamta Prasad Chaurasiya
0

 




प्रिय 🙏🙏स्वाजतीय बंधुओं आप को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि आगामी 13 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार को नागपंचमी के शुभअवसर पर अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महा सभा दिल्ली (रजि.) इकाई कौशाम्बी द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौरसिया दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है जिसमें आप सभी चौरसिया समाज के लोगों का आना अति आवश्यक है।
चौरसिया दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम आप सब का है इसलिए आप सब का भी कर्तब्य बनता है कि आप तो आये ही उन *भाइयों तक भी सूचना पहुचाये और लेकर आये जो हमारे इस ग्रुप से अभी तक जुड़ नही पाये है*।

आप सभी को ससम्मान यह भी अवगत कराना चाहूँगा कि इसी दिन  जिला इकाई के शेष पद व तहसील इकाई, नगर इकाई व ग्राम इकाई के पदाधिकारियों का आपसी विचार  विमर्श के पश्चात गठन भी किया  जाना है इस लिये आप सब लोग अपना बहुमूल्य समय प्रदान कर आने की कृपा करें।

कार्यक्रम का स्थान-चक नगर द्वितीय टी वी एस  एजेंसी के बगल में झल्लर चौरसिया जी का मकान  सिराथू रोड मंझनपुर कौशाम्बी उत्तर प्रदेश
आशा करता हूँ कि आप सब लोग इस कार्यक्रम में बढ चढ़ कर  अपना सहयोग प्रदान करेंगे और चौरसिया समाज के एकता का परिचय देगे।
आप सभी को जय चौरसिया समाज जय चौऋषि महराज
 
यह सूचना अखिल भारतीय चौरसिया महा सभा के कौशाम्बी मीडिया प्रभारी कामता प्रसाद चौरसिया द्वारा दी गई।

  

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top