हमारे नेता राहुल गांधी की लोक प्रियता से घबराई हुई है भाजपा = गौरव पांडेय

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 


कौशाम्बी।

मोदी सरकार द्वारा पिछले एक दशक से मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी व पांच अन्य के  विरुद्ध दुर्भावना से नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित और अवैध करार देते दिल्ली की माननीय अदालत ने खारिज कर दिया है। सरकार की इस बदनीयती और गैर कानूनी तरीके से की गई कार्यवाही के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में  कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर से लेकर भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात पुलिस ने बलपूर्वक जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि हम अपने नेता के मान सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे.भाजपा द्वेष पूर्ण हमारे नेताओं को परेशान करती है जिसका हम कांग्रेसजन विरोध करते हैं! राहुल गांधी देश की उम्मीद हैं हमारे नेताओं के खिलाफ ई•डी• की कार्यवाही कराना इससे साफ स्पष्ट है कि राहुल जी से भाजपा पूरी तरह बौखलाई है।

 इसके बाद प्रदेश सचिव एवं जिला संयोजक राजेश साहनी ने कहा कि राहुल गांधी जी देश के भविष्य हैं भाजपा उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है इस लिए वह ई•डी• का सहारा लेकर हमारे नेता नेताओं को परेशान करती है तत्पश्चात मनोज सिंह पटेल ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी और सोनिया गांधी जी के बारे में अनाप शनाप आरोप लगाती है जिसका माननीय न्यायालय खंडन कर देती है यह केवल उनकी लोकप्रियता को कम करने के लिए है इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने कहा कि सोनिया जी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं उन्होंने देश की आन के खातिर बहुत कुछ सहा है राहुल गांधी से देश को बहुत उम्मीदें हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से ...वरिष्ठ महिला नेत्री आबिदा जी, जिला उपाध्यक्ष पप्पू मिश्र, राज नारायण पासी, अलकमा उस्मानी, जितेंद्र यादव, शिवलेश मिश्रा, श्याम सिंह भदौरिया, जी एल केसरवानी, धर्मराज मिश्रा, प्रदीप सिंह पटेल, भागीरथी सिंह पटेल, लल्लू सरोज, रामेश्वर पांडेय (कल्लू मोछॉ), अशोक पांडेय, रावेंद्र सिंह यादव, मनोज पासी, नरेंद्र सिंह लोधी, शुभम मिश्रा, मोबीन अहमद, मो असद, मो मिज़ान, मो शारिक, धीरेन्द्र यादव, रवि यादव, तबरेज़ अहमद, मो सलमान, मानसिंह पासी, रामनेवाज यादव, अर्श खुर्शीद, इंद्रपाल, राम दास, बिफ्ई, अवधेश कुमार, नंदलाल, विदेही लाल, बाबू लाल, छोटे लाल,कमल, जमशेद खल्लाबादी, अमर,गब्बर, ओम प्रकाश, बृजलाल, अमृतलाल, शकील अब्बास, मो नोमान, फरहत कुरैशी, विनोद चौधरी, दानिश एख्लाक, इसरार खान, शिव भूषण गोस्वामी, नफीस करारी, भागी रथी सिंह, बेलाल हसन, नईम हाशमी, फरहत कुरैशी, महबूब उस्मानी, अनीस अहमद, मो असलम, हेमंत कुमार रावत,आरिज़ समद, जुनैद, नोखेलाल यादव, शारदा प्रसाद यादव, अशरफुल इस्लाम, मो फहीम, मो अकबर, आकिब, सुरेंद्र कुमार सरोज, मो शाहरुख (मसरूर), मो आमिर, मुन्ना प्रजापति, सचिन दिवाकर, मो असलम, राजेंद्र कुमार, शहनवाज, उमेश कुमार, करार अहमद, दीपू, मिथलेश कुमारी, मो शाहरुख, पूजा देवी, मालती देवी, सुनील कुमार समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top