सरदार पटेल की 150 वी जयंती पर पद यात्रा व जन सभा का किया गया आयोजन

Kamta Prasad Chaurasiya
0










कौशाम्बी l 

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 11 नवम्बर को भाजपा द्वारा चायल विधानसभा स्तरीय पद यात्रा व जन सभा का आयोजन सराय अकिल  के सरदार पटेल इंटर कॉलेज मे किया गया l पद यात्रा का शुभारम्भ कॉलेज प्रांगण मे स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश चन्द्र गुप्ता व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता द्वारा मलयार्पण कर किया गया l यह पद यात्रा सरदार पटेल कॉलेज से निकल कर  पटेल चौराहा, फकीराबाद चौराहा, चन्द्र शेखर पार्क, गल्ला मंडी होते हुये करन चौराहा वहा से चल कर पटेल चौराहा होते हुये पुनः सरदार पटेल कॉलेज मे सम्पन्न हुईं । यात्रा मे जन प्रतिनिधि के साथ सैकड़ो की तादात मे लोग जय हिंद जय भारत, सरदार पटेल अमर रहे वन्दे मातरम के जयघोस कर रहे थे, हाथो मे तिरंगा लहरा रहा था नगर के लोगो ने जगह जगह जल पान की ब्यवस्था के साथ  पुष्प वर्षा कर लोगो का स्वागत किया l इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता और राष्ट्रभावना को मजबूत करना है।  कार्यक्रम के जरिए 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का संदेश दिया गया l

पद यात्रा के उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे  अतिथियों ने  कहा " सरदार पटेल देश के पहले गृह मंत्री थे उनकी देन हैँ की ज़ो तीन रियासते, जम्मू कश्मीर, जूना गढ़, हैदराबादबाद भारत मे विलय क़ो तैयार नहीं थी उनको समझा बुझा कर और ज़ो नहीं माने उनको ताकत का एहसास कराकर भारत मे विलय कराया और एक भारत का सपना साकार किया उनकी बदौलत आज देश विकास के पथ पर अग्रसर हैँ माननीय मोदी जी ने लोह पुरुष की याद मे देश के कोने कोने से लोहा इकट्ठा किया और उस लोहे से सरदार पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का निर्माण करवाया l  इस 150 वी शताब्दी वर्ष मे सम्पूर्ण देश मे "रन फार यूनिटी" कार्यक्रम करवा कर उनको नमन किया" l 

ज्ञात हो इस दौरान ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, भोले शंकर कुशवाहा, नितिन पासी, उमेश केशरवानी, अनूप सिंह, कल्पना सोनकर,कविता पासी, डा नीतू कनौजिया, संदीप मिश्रा,दुर्गेश नन्दन मिश्रा,  भवन जयसवाल,  पीयूष रस्तोगी,  लवकुश मौर्य,  शिव बहादुर सिंह,दिलीप गुप्ता, लाल बहादुर सिंह कामता चौरसिया नन्हे तिवारी,सोम दत्त मिश्रा, विकास गुप्ता, सुनील सोनी, सतीश जयसवाल, नरेश दिवाकर, कल्लू अग्रहरि, नरेश अग्रहरि, संजीव चौरसिया,शिव बाबू केशरवानी कृष्ण नारायण रस्तोगी एवं विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top