कनैली मे 10 दिवसीय मेला व अंतर राष्ट्रीय दंगल का हुआ आयोजन

Kamta Prasad Chaurasiya
0







 

कौशांम्बी l

 जनपद के तहसील मँझन पुर अंतर्गत ग्राम सभा कनैली  में हर वर्ष वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व मे 10 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता हैँ जिसमे नौटंकी, विविध प्रकार के समानो व खाने पीने के दुकान के साथ पशु मेला 1 नवंबर 2025 से शुरू हुआ इसी बीच दिनांक  5,6,7 नवम्बर में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय दंगल का आयोजन किया गया । इस दंगल में देश-विदेश के नामी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान दर्शकों ने पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में मेला देखने वालों की भीड़  रही l


दंगल के अंतिम दिन चार रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें दो पहलवान विजयी रहे जबकि दो मुकाबले बराबरी पर खत्म हुए।महिला पहलवान नेपाल से आयी कोमल का मुकाबला हरियाणा की महिला पहलवान निर्लजा से हुआ जिसमे निर्लजा विजयी हुईं दूसरा मुकबला मुकबला बग्गा पहलवान पंजाब व प्रदीप से हुआ जिसमे बग्गा पहलवान विजयी हुये अंतिम मुकाबला फैजल गनी बाँदा व बग्गा पहलवान के बीच हुआ जिसमे मुकबला बराबरी पर रहा। 


दंगल का समापन चौकी इंचार्ज कनैली व मेला अध्यक्ष अजय सिंह पटेल द्वारा सभी पहलवानो क़ो पुरस्कार व मेडल देकर सम्पन्न किया गया l


यह दंगल कनैली मेले का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। मेले में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो ।


इस दौरान क्षेत्रीय विधायक, समाजसेवी, मेला अध्यक्ष अजय सिंह पटेल, उमाशंकर मिश्रा, सूचित जयसवाल (राष्ट्रीय कवि )राजेन्द्र सिंह, नकुल सिंह सहित बड़ी तादात मे गण मान्य लोग व जानता उपस्थित रही l


रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top