आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के आदम साहस क़ो भुलाया नहीं जा सकता -गौरव पाण्डेय

Kamta Prasad Chaurasiya
0



 

कौशाम्बी 

आज ज़िला कांग्रेस कार्यालय कौशांबी में महान पुरुषों को याद करते हुए संगोष्ठी सभा आयोजित की गई, गौरव पाण्डेय जिला अध्यक्ष ने संगोष्ठी सभा में आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी जी वह लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल व स्वतंत्रता सेनानी आचार्य नरेंद्र देव जी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्चित करते हुए उनके विचारों को याद किया गया|

इस मौके पर सभा का नेतृत्व करते हुए कौशांबी कांग्रेस के  जिला अध्यक्ष ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी देश की गौरव थी जिन्होंने शहीद होने से पहले कह दिया था कि इस देश के लिए मेरे खून का एक-एक कतरा कुर्बान है आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी के कार्यों को यह देश कभी भुला नहीं पाएगा|

बांदा जिले के कोऑर्डिनेटर वरिष्ठ कांग्रेसी राम बहादुर त्रिपाठी ने आचार्य नरेंद्र देव जो की एक स्वतंत्रता सेनानी थे इनका देश की आजादी में प्रमुख योगदान रहा जिन्होंने यह कहा कि यह देश भाईचारा एकता और अखंडता से चलने वाला है इसको तोड़ने की साजिद की जा रही है अचार नरेंद्र  देव जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को याद किया गया|

इस मौके पर बोलते ज़िला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने किसानों , नौजवानों मसीहा थे सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया|

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी ने सभी महान पुरुषों को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया वह सभी को नमन किया|

इस दौरान  श्याम मूर्ति तिवारी, श्याम सिंह भदौरिया, इंद्रपाल, छोटे लाल, समर कोईलहा, बीफई रैदास, अवयोश, बाबूलाल, मो सोनू, नौशे आलम, मुस्तकीम, राबिया बानो, राम प्रकाश पंडा, कमल सिंह, मनोज सिंह पटेल, बालेंद्र यादव, प्रदीप कुमार सिंह, रमेश कुमार, रावेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे|


रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top