जिले की छः रेलवे स्टेशनो पर होंगी दिव्यांगो के लिये ब्यावस्थाए

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी। 

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बसे जिले के छह स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां दिव्यांगों के लिए शौचालय, पार्किंग, रैंप और गाइडिंग ब्लॉक समेत अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। छोटे स्टेशनों को भी विकसित करने के क्रम में प्रयागराज मंडल के 27 स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इनमें कौशाम्बी जिले के सैयद सरावां, मनोहरगंज, सुजातपुर, बिदनपुर, सिराथू और अटसराय स्टेशनों को शामिल किया गया है। 

ज्ञात हो कि यहां दिव्यांग यात्रियों के लिए सहायक संरचनाएं स्थापित की जाएंगी। ताकि, दिव्यांग यात्रियों को स्टेशन परिसर में आवागमन के दौरान कोई असुविधा नहीं हो। प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने बताया कि रेलवे का उद्देश्य है कि कोई भी दिव्यांगजन स्टेशन पर पहुंचने में असहाय महसूस नहीं करे। इसलिए। स्टेशन परिसर दिव्यांगों के अनुकूल वनाए जाएंगे। जल्द ही चयनित स्टेशनों पर रैंप, दिव्यांग पार्किंग, विश्राम स्थल और समुचित सूचना पट्ट लगवाने का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।


रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top