कौशाम्बी। जिले में लगभग तीन साल तक तैनात रहे एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का ट्रांसफर इटावा जिले में एसएसपी के पद हो गया है,गाजियाबाद में तैनात रहे एसपी राजेश कुमार को कौशाम्बी जिले का एसपी बनाया गया है।
ज्ञात हो कि बुधवार की देर शाम एसपी राजेश कुमार कौशाम्बी पहुंचे,सर्व प्रथम वह कड़ा धाम गए जहां उन्होंने माता शीतला के दरबार में माथा टेका और दर्शन पूजन किया,तत्पश्चात एसपी राजेश कुमार कार्यालय पहुंचे और अपना चार्ज लिया।
रिपोर्ट: कामता प्रसाद चौरसिया


