इंस्पेक्टर विनीत सिंह का सराहनीय कार्य

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी। जिले के करारी थाना क्षेत्र के पट्टीपर गांव समीप एक बाइक सवार खड़े ट्रैक्टर में टकरा गया। बाइक पे सवार युवक और उसकी पत्नी और मां घायल हो गई। गोद में मासूम बच्ची बाल बाल बची। सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक करारी विनीत सिंह ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस से पहले पहुंच कर घायलों को बचाया और अपने निजी वाहन से 10  मिनट के अंदर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

ज्ञात हो कि मंझनपुर के टेवां चौके क्षेत्र के शरीफपुर माखूपुरका रहने वाला युवक मिथलेश कुमार पुत्र राम खेलावन अपनी पत्नी और मां को बाइक में बैठकर मंझनपुर से करारी की तरफ जा रहा था की अचानक करारी के पट्टीपर पर समीप एक खड़े ट्रैक्टर टकरा गया उन्हें गंभीर चोटें आ गई जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

थाना प्रभारी विनीत सिंह ने तुरंत अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिससे उनकी जान बचाई जा सकी डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है और उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। 

स्थानीय लोगों और पुलिस विभाग ने थाना प्रभारी विनीत सिंह की बहादुरी और त्वरित मदद की प्रशंसा की है l



रिपोर्ट: कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top