कौशाम्बी। जनपद में शांति, सुरक्षा और प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, प्रभारी निरीक्षक थाना करारी विनीत कुमार सिंह ने आज ग्राम प्रहरियों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की।
इस मीटिंग में ग्राम प्रहरियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम प्रहरियों को लाठी और टॉर्च वितरित करते हुए कहा कि यह उपकरण उन्हें अपनी सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेंगे।
प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार सिंह ने ग्राम प्रहरियों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम प्रहरियों की भूमिका कानून व्यवस्था बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी सक्रियता से समाज में सुरक्षा का माहौल बनेगा।
इस मीटिंग में सभी ग्राम प्रहरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए, करारी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया


