जिलाधिकारी के निर्देश पर आदर्श इंटर कालेज के सामने से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया

Kamta Prasad Chaurasiya
0







सराय अकिल कौशाम्बी :- जिलाधिकारी कौशाम्बी के निर्देश पर एसडीएम न्यायिक चायल के नेतृत्व मे अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत सराय अकिल अखिलेश सिंह व हल्का लेखपाल योगेंद्र प्रताप सिंह के देखरेख मे आज दिनांक 2 मई 2025 को आदर्श इंटर कालेज सराय अकिल के सामने अवैध रूप से अतिक्रमण किये गोमती एवं ठेलिया वालों को नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा हटवाया गया l

ज्ञात हो क़ी कालेज मे नीट क़ी परीक्षा होनी है व इस सम्बन्ध मे कालेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार के द्वारा कई बार थाना सराय अकिल पुलिस व उच्च अधिकारिओ से शिकायत क़ी गयी थी क़ी इन अवैध दुकानदारों के वजह से कालेज के सामने जाम लगने व दुकानों पर एकात्रित लोगो द्वारा कालेज आने वाली लड़कियों पर भद्दे कमेंट किये जाते है लिहाजा कालेज के सामने से इनको हटवाया जाय, जिसपर जिलाधिकारी महोदय के आदेश पर कार्यवाही क़ी गयी l 

अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह ने किसी को भी पुनः कालेज के सामने दुकान न लगाने क़ी चेतावनी दी उन्होंने कहा क़ी दुबारा शिकायत मिली तो जुर्माना के साथ अतिक्रमण क़ी गयी गोमतीयों एवं ठेलियों क़ी जाप्तिकरण क़ी भी कड़ी कार्यवाही क़ी जा सकती है लिहाजा लोग अतिक्रमण न करे l 
इस अवसर पर उपरोक्त अधिकारियों सहित नगर पंचायत के काफ़ी संख्या कर्मचारी गण मौजूद रहे l

रिपोर्ट:- कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top