पहलगाम आतंकी हमले के विरोध मे भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन ने आतंकियों का पुतला फूका/ दिया ज्ञापन

Kamta Prasad Chaurasiya
0




पहलगाम में हुए आतंकी हमला जिसमे बेकसूरों पर आतंकियों द्वारा गोली मारकर हत्या करना काला दिन के रूप में सामने आया।

           भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष राजू सिंह,जिलाध्यक्ष  महिला मोर्चा अरुण कन्या एवम जिलाध्यक्ष किसान क्रांतिदल डॉ निसार अहमद के अगुवाई में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पिपरी थाना अंतर्गत तिल्हापुर मोड़ में संगठन के पदाधिकारी एवं सैकड़ो सदस्यो ने आतंकियों का पुतला फूंका।अरमान हॉस्पिटल के सामने संगठन के सैकड़ो किसान एकत्रित होकर और आतंकी का पुतला लेकर आतंकवादी मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पैदल तिल्हापुर मोड़ चौराहे पहुँचे।किसानों द्वारा पुतला सड़क में रखकर लात जूता चप्पल और लाठी से पीटा गया और आग लगाकर फूक दिया।इसी बीच आतंकी विरोधी नारे भी लगे।

            जिलाध्यक्ष राजू सिंह द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी चायल को देना था,लेकिन उपजिलाधिकारी के न पहुचने के कारण पिपरी थाना के उपनिरीक्षक भगवान दास को दिया गया।जिल्ध्यक्ष राजू सिंह ने संगठन के माध्यम से भारत सरकार से मांग किया कि आतंकवाद को जड़ से खत्म  किया जाए।जिलाध्यक्ष ने कहा सबसे पहले घर के आतंकवादियों को ढूंढकर मारना चाहिये जो इन आतंकवादियों को देश के भीतर घुसने में मदद करते है।

          इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष कुंजन पटेल, जिलाउपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव,जिला कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव,तहसील अध्यक्ष शारदा प्रसाद,ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर कुशवाहा,ग्राम अध्यक्ष सुशीला देवी,शशिकला,सुनीता देवी,अर्जुन पंडित,आदि सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।


रिपोर्ट :- कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top