सराय अकिल कौशाम्बी l जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगीं के कड़े दिशानिर्देश मे आज सराय अकिल के सरदार पटेल इंटर कॉलेज एवं आदर्श इंटर कॉलेज मे नीट 2025 क़ी परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गयी l
परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हुईं अभ्यार्थियों का 12 बजे से चेकप किया गया एवं आधार प्रमाणिकरण किया गया l एल आई यू के कर्मचारियों ने गहन तलाशी अभियान जारी रक्खा और किसी को भी एडमिट कॉर्ड फोटो आधार के के आलावा कुछ भी ले जाने नहीं दिया गया l सभी परीक्षा केन्द्रो पर भारी तादात मे पुलिस बल मौजूद रहा l
इस दौरान एडीएम अरुण कुमार गौड़ व अडीशनल एसपी राजेश कुमार,सीओ सत्येंद्र कुमार तिवारी थाना प्रभारी सराय अकिल सुनील कुमार सिंह अपने हमराह कर्मचारियों के साथ भ्रमण शील रहे l
परीक्षा केन्द्रो पर एसडीएम चायल ने लगातार रहकर अपनी निगरानी मे परीक्षा सम्पन्न करवाई l
रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया




