मँझन पुर मे आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 136 जोड़े दाम्पत्य जीवन से जुड़े

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 कौशाम्बी समाचार,-

 मंझनपुर कौशाम्बी l नगर पालिका मँझनपुर ओसा मंडी स्थित परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शादी समारोह में कुल 136 जोड़ो का शादी के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें कुल 126 जोड़े ही एक दूसरे को वरमाला डाल कर एवं अग्नी को साक्षी मानकर एक दूसरे को हुए । इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियाँ कर रखी थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार फौजी रहे।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के नगर पंचायत करारी से 5, कौशाम्बी ब्लाक से 44, मंझनपुर नगर पालिका से 10 , मंझनपुर ब्लाक से 42, पूरब पश्चिम शरीरा 4, सरसवां ब्लाक से 31 सहित कुल 136 जोड़ो की शादी का रजिस्ट्रेशन किया गया था। इस सामूहिक विवाह में एक तीन बच्चों की विधवा मां निर्मला देवी पुत्री राम बहादुर जो करारी थाना क्षेत्र के म्योहर बड़ा तालाब गाँव के पास की है उसकी भी शादी संपन्न कराई गई है।


निर्मला देवी ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले सुभाष से हुई थी। पति सुभाष की तीन साल पहले मौत हो गयी है।सुभाष से उसको दो बेटी और एक बेटा हुआ है।आज वह कोखराज थाना क्षेत्र के पांडेयमऊ निवासी शेष नारायण पुत्र दिनेश कुमार से शादी कर रही है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम दोनों शादी करके बहुत खुश है। और तीनों बच्चे भी हमारे साथ ही रहेंगे।


ज्ञात हो की समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सभी नव विवाहित जोड़े को 51 हजार‌ की राशि प्रदेश सरकार द्वारा दी गयी है जिसमें 35 नकद बेटी के खाते में 10 हजार का दहेज का सामान बाकि के 6 हजार उनके शादी पर खर्च किया गया।


रिपोर्ट :  कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top