कौशाम्बी। जिले में ट्राई साइकिल लोडकर जा रहा ट्रक ऊपर से गुजरे हाई टेंशन करंट से टच हो गया,हाई वोल्टेज करंट से ट्रक में आग लग गई,आग लगने से ट्रक धू धू कर जलने लगा,ट्रक चालक और क्लीनर आग में जलकर गंभीर झुलस गए, सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने म जुटी हुई है।
ज्ञात हो कि घटना M V कान्वेंट स्कूल ओसा के पास की है जहा वृद्ध आश्रम में ट्राई साइकिल उतारने जा रहा ट्रक हाई टेंशन तार में टच हो गया और ट्रक में आग लग गई,ट्रक धू धू कर जलने लगा,आग से ट्रक का चालक और क्लीनर गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक ट्रक और ट्रक में लदी हुई ट्राई साइकिल जलकर राख हो गई।
रिपोर्ट :-कामता प्रसाद चौरसिया


