जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकने जुमा की नमाज के अवसर पर मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर शांति सुरक्षा एवं कानून ब्यवस्था का लिया जायजा

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी। जुमा की नमाज के अवसर पर शुक्रवार को जनपद की विभिन्न मस्जिदों में नमाज को सकुशल संपन्न कराए जाने एवं समसामयिक प्रकरणों के दृष्टिगत बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा मधुसूदन हुल्गी जिलाधिकारी कौशाम्बी के साथ जनपद के संवेदनशील स्थानों/ मस्जिदों पर भ्रमण कर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में नियुक्त पुलिसकर्मियों को चेक किया गया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को मुस्तैद व सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु मार्गदर्शन किया गया एवं नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया।

        ज्ञात हो कि नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु संवेदनशील स्थानों पर लागतार ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गयी।

       इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा अपर जिलाधिकारी कौशाम्बी के साथ जनपद के संवेदनशील स्थानों/ मस्जिदों पर भ्रमण कर व समस्त क्षेत्राधिकारी गणों* द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलिसकर्मी व *दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ भ्रमण कर नमाज को सकुशल संम्पन्न कराया गया।


रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top