सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज की हिन्दू धर्म के खिलाफ अमर्यादित टिप्पड़ी अक्षम्य-वेद प्रकाश सत्यर्थी

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी। जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मंझनपुर विधानसभा से विधायक इंद्रजीत सरोज द्वारा सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में दिया गया विवादित बयान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अपने बयान में सपा नेता ने भगवान श्रीराम, ऋषि वाल्मीकि, तुलसीदास, रामायण और और श्रीमद् भागवत गीता के खिलाफ़ बातें किया था। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी ने मंझनपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किया जाने की मांग किया है।

ज्ञात हो कि हिंदू संगठन के नेता ने तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने जानबूझकर वीडियो में अपने पास खड़े मुसलमानो को खुश करने के लिए इस तरह का बयान दिया। उनके इस बयान से हिंदू आस्था को ठेस पहुंची है। जिस तरीके से उन्होंने भगवान राम, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वेदव्यास धर्म ग्रंथ रामायण, श्रीमद् भागवत गीता रामचरितमानस पर बयान दिया है। वह समाज में विद्रोह पैदा कर सकता है। उन्होंने सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है ।

इसके साथ विश्व हिंदू परिषद की ओर से उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मुकदमा नहीं लिखा गया विश्व हिंदू परिषद पूरे जिले में प्रदर्शन करेगा।

इस मौके पर प्रमुख रूप पुष्पेंद्र पांडे, सर्वेश पटेल, शिवम पांडे, दीपक मौर्य, अंकित दिवाकर, महेंद्र पासी, गोविंद सरोज सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट: कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top