स्वर्ण आर्मी ने स्वामी विवेकानन्द जयंती समारोह एवं कार्यकर्त्ता सम्मेलन का किया आयोजन

Kamta Prasad Chaurasiya
0




 

कौशाम्बी। सराय अकिल कस्बे के करन चौराहा स्थित आराध्या गार्डन में दिन रविवार को सवर्ण आर्मी ने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पाण्डेय ने स्वामी विवेकानंद जी के फोटो पर माल्यार्पण करते हुए कार्यकताओं को संबोधन में संगठन के उद्देश्यों और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि अपने समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए आप लोग निरन्तर प्रयत्नशील रहे। दूसरे वक्ता के रूप में विशिष्ट अतिथि डी आई जी पुलिस मुख्यालय एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगुल किशोर तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के विचार समाज के लोगों को प्रेरणा के साथ साथ सही दिशा देने की अद्भुत शक्ति रखते थे। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय रहे। इस कार्यक्रम में शामिल रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र पाण्डेय, महराज अमरेश मिश्रा,मनोज द्विवेदी, एडवोकेट अंकित त्रिपाठी,राकेश द्विवेदी,मोनू पाण्डेय, अनूप मिश्रा,राजेश त्रिपाठी, श्रवण शुक्ला,दीपक त्रिपाठी, गोल्डी मिश्रा,रोहित मिश्रा एवं सैकड़ों की संख्या में समस्त सवर्ण आर्मी कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे l 


रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया चीफ एडिटर टीवी न्यूज़ 9 भारत 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top