कौशाम्बी। महाकुंभ 2025 की तैयारियों के मद्देनज़र, जनपद कौशाम्बी में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 12 जनवरी 2025 को क्षेत्राधिकारी सिराथू के नेतृत्व में थाना सैनी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।
ज्ञात हो कि क्षेत्राधिकारी सिराथू ने बताया कि इस चेकिंग अभियान का उद्देश्य महाकुंभ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने और श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई। इसके साथ ही, पुलिस बल को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
यह चेकिंग अभियान महाकुंभ 2025 तक जारी रहेगा और जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया


