ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश जनपद प्रयागराज की आवश्यक बैठक 19 जनवरी को होंगी आयोजित

Kamta Prasad Chaurasiya
0

प्रयागराज समाचार 

       ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज की एक आवश्यक बैठक हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयागराज में 19 जनवरी 2025 दिन रविवार को पूर्वाहन 11 बजे से होगी। 

     इस बैठक में जिन लोगों की अभी तक वर्ष 2025 की सदस्यता शुल्क व नए पुराने सभी पत्रकार साथियों का नया फॉर्म एवं बीमा शुल्क नहीं जमा हुआ है वह सभी लोग इस तिथि को अवश्य जमा कर दें और 14 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार को माघ मेला के महाकुम्भ में होने वाले पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मेलन में संवाददाता डायरी 2025 के प्रकाशन हेतु विज्ञापन आदि पर ब़हद रूप से चर्चा एवं सम्मेलन सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए टीमों का गठन इसी बैठक में सुनिश्चित होगा। निवेदन के साथ यह भी कहना है कि जिन पत्रकार साथियों का सदस्यता फॉर्म और शुल्क नहीं जमा होगा उनका नाम संवाददाता डायरी में नहीं जाएगा इसके जिम्मेदार स्वयं वही लोग होंगे।

       बैठक में इसके अतिरिक्त जनपद के किसी भी साथी का उत्पीड़न हुआ होगा तो उस पर भी विचार विमर्श होगा। 

      बैठक में समय से पहुंचने के साथ-साथ 19 जनवरी 2025 दिन 

रविवार को जनपद के सभी जिला पदाधिकारियों, तहसील अध्यक्षों एवं सम्मानित सदस्यों से संवाददाता डायरी के विज्ञापन के सहित निवेदन के साथ बैठक में पहुंचने की अपील की जाती है। 

यह जानकारी संगठन के प्रयागराज जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केशरवानी जी द्वारा दी गयी हैँ l

 रिपोर्ट : चीफ एडिटर कामता प्रसाद चौरसिया 

 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top