भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन ने जिला स्तरीय बैठक मे सुना किसानो की समस्या स्वास्थ्य केंद्र सराय आकिल मे की अल्ट्रासॉउन्ड की मांग दिया ज्ञापन

Kamta Prasad Chaurasiya
0



 

              कौशाम्बी जिले के मुख्यालय मंझनपुर में भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन ने जिलास्तरीय मासिक बैठक रखा।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू सिंह ने किया।महिला मोर्चा अध्यक्ष अरुण कन्या ने टीम के साथ क्षेत्र के किसानों के समस्या को सुना और समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी कौशाम्बी को दिया।ज्ञापन में समाया इस प्रकार से है।ग्राम सभा चिरारी मे चकमार्ग नंबर 53,83,239,63,41,232, दबंगो द्वारा कब्जा किया गया है जिसे किसान हित मे मुक्त कराया जाय।सराय अकिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रा साउंड मशीन की मांग जिलाध्यक्ष ने रखा।कैमुना क्रेडिट सोसाइटी द्वारा किसानों का पैसा जमा कराया गया था जिसके बन्द होजाने के कारण किसानों का पैसा फास गया है।इसी प्रकार और भी किसानों के समस्याये है जिसे ज्ञापन के माध्यम से जिलाशिकारी को संगठन ने दिया।
            बैठक में जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव,जिला महासचिव बिरेन्द्र कुमार,तहसील अध्यक्ष चायल शारदा प्रसाद,ब्लाक अध्यक्ष तीरथ सिंह,दिवाकर कुशवाहा,सतेंद्र यादव,बिट्टी देवी,दासरथलाल दिवाकर,आदि संगठन के लोग सामिल रहे।

रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया कौशाम्बी टुडे न्यूज़

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top