भाजपा का मण्डलीय चुनाव कार्यशाला का किया गया आयोजन

Kamta Prasad Chaurasiya
0





सराय आकिल कौशाम्बी l सराय आकिल मंडल के ग्राम सभा बसुहार के प्रकाश गार्डन में भारतीय जनता पार्टी ने सराय अकिल मंडल का  चुनाव कार्य शाला का आयोजन  किया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला चुनाव प्रभारी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह रहे विशिष्ठ अतिथि जिला अध्यक्ष धर्म राज मौर्या व अति विशिष्ठ अतिथि जिला मंत्री कमल कुमार  कुशवाहा रहे l 

कार्यक्रम का शुभारंभ बंदे मातरम एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मानचित्र पर माल्यार्पण करके किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि शिव शंकर सिंह का कार्य शाला में उपस्थित मंचाशीन सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेट कर जोरदार स्वागत किया जिला अध्यक्ष धर्म राज मौर्या  ने सभी को धन्यवाद देते हुए पार्टी के द्वारा पारित नियमों का पालन करते हुए सदस्यता अभियान को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने का आग्रह किया  जिला प्रभारी एवं मुख्य अतिथि शिव शंकर सिंह ने अपने सम्बोधन  में सभी का स्वागत करते हुए कहा आज देश में मोदी जी एवं प्रदेश में योगी जी डबल इंजन की सरकार है हमारी सरकार के द्वारा इस समय बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है मोदी जी ने प्रथम सदस्यता ग्रहण कर बीजेपी के सभी कार्य कर्ताओं से आग्रह किया है की  सदस्यता अभियान में देश का कोई भी नागरिक बिना सदस्यता के रहना नहीं चाहिए सभी को बीजेपी का सदस्य बनाना है चुनाव कार्य शाला के दौरान सराय अकिल मंडल अध्यक्ष राम बहादुर जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं मंडल चुनाव प्रभारी कमल सिंह कुशवाहा के द्वारा कार्य कर्ताओं को माला पहना कर सक्रिय सदस्यता का प्रमाण पत्र वितरित किया गया l 

इस दौरान जिला अध्यक्ष धर्म राज मौर्या महेन्द्र नाथ त्रिपाठी कमल सिंह कुशवाहा राम बहादुर जयसवाल दुर्गेश नंदन मिश्र उमेश कुमार केसरवानी अखिल रस्तोगी कामता प्रसाद चौरसिया, संजीव कुमार चौरसिया उमाकांत पांडे राजेंद्र कुमार शुक्ला बृजेंद्र नारायण मिश्र विजय कुमार शास्त्री छेदी गाना चंद्र बली सिंह पटेल सुनीता देवी पियूष रस्तोगी गोलू गुप्ता रामसेवक पासी छोटे लाल पाल नीरज मिश्र मुकेश कुमार सिंह मंडल के सभी पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष एवं अन्य सैकड़ों कार्य करता एवं सदस्यगण उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम् चौरसिया कौशाम्बी टुडे न्यूज़ 

 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top