कौशाम्बी। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह द्वारा आज मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट द्वारा ग्राम-पट्टी नरवर, देवरा, मूरतगंज, कौशांबी में आयोजित ग्राम उत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंत्री ने इसके पश्चात परिसर में किसान मेला एवं विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही औद्यानिक क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया एवं किसान बंधुओं को बीज का वितरण भी किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन भी करवाया।
ज्ञात हो कि मंत्री ने उपस्थित जन-समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के विकास का रास्ता गॉवों से होकर ही जाता है। सभी किसान भाइयों को अपने ऊपर गर्व करना चाहिए, कि आप खेती-बाड़ी से जुडे़ है। आप देश के अन्नदाता हैं। मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के माध्यम से कराये जा रहें इस कार्यक्रम से किसानों को उन्नतशील खेती करने की जो जानकारी मिलेंगी, इसके लिए राजेन्द्र प्रसाद को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी जनपद पूजनीय जनपद हैं। राम 14 वर्ष के बनवास गये थे, यहीं से गुजरे थे, यहॉ आकर मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हॅू। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि और कृषक मजबूत नहीं होंगे, तब तक देश मजबूत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यहॉ की मिट्टी समृद्धशाली है, यदि आप अच्छे भाव से खेती करेंगे तो अच्छा लाभ मिलेंगा। मुझे मालूम हैं कि ग्राम-पट्टी नरवर, देवरा में करेले की खेती के साथ ही अन्य सब्जियों की खेती बहुत अच्छी होती हैं। इसके लिए नौजवान भी आगे आयें, नई तकनीक सीखें, नई तकनीकों का प्रयोग कर अच्छा लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि आज के युग में लतावर्गीय सब्जियों की खेती में मचान के माध्यम से की गई खेती ज्यादा लाभप्रद होती है, उसका प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही किसान अवगत हैं, उसके नीचे जो जमीन बचती है, उसमें और कोई खेती भी की जा सकतीं हैं। उन्होंने आवाह्न किया कि सभी किसान भाई गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर वैज्ञानिक विधि से खेती करना तय करें। पारम्परिक खेती को कम कर व्यावसायिक खेती को बढ़ावा दें। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हमारे बनारस में फूल कम पड़ जाते हैं, बाहर से मगवाने पड़ते है, यदि यहॉ पर फूल की खेती करके वहॉ भेजा जाय तो अच्छी इनकम हो सकती हैं।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार किसानें की आय को दोगुना बढ़ाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहीं हैं। आज देश एवं प्रदेश में कई सारी योजनायें किसानों के हित में लागू की गईं है, जिससे किसान लाभान्वित हो रहें है। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी जनपद बागवानी-अमरूद एवं केले के लिए काफी प्रसिद्ध है, इसको और भी समृद्ध कर देश-दुनियॉ के हर कोने में भेजने का कार्य किया जायेंगा। उन्होंने जनपदवासियों की मॉग पर एक माह के अन्दर कृषि निर्यात संवर्धन इकाई स्थापित करने का आश्वासन दिया है।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर खुशहाल किसान समृद्ध भारत को समर्पित करने के उद्देश्य से सरकार की योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं।
इस अवसर पर पूर्व प्रांत प्रचारक राजेंद्र प्रसाद, कुलपति कृषि विश्वविद्यालय डॉ0 अरुण कुमार सिंह, सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता, अध्यक्ष कॉपरेटिव बैंक शिव मोहन मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका भरवारी श्रीमती कविता पासी, संयोजक श्रम प्रकोष्ठ अंगद सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती नीतू कन्नौजिया, राम बहोरी, अजित कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित सभी किसान बंधु, पदाधिकारीगण एवं मंडी परिषद व उद्यान विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया कौशाम्बी टुडे न्यूज़