कौशाम्बी l जन शिक्षण संस्थान कौशांबी द्वारा 19 सितम्बर को स्वच्छता अभियान चलाया गया , भरवारी रेलवे स्टेशन परिसर में जन शिक्षण संस्थान कौशांबी के छात्र एवं छात्राओं ने मिलकर स्टेशन परिसर रैली एवं स्वच्छता अभियान का अयोजन कर परिसर को स्वच्छ करने एवं यात्रियों को स्वच्छता की जानकारी से अवगत करवाया।
इस अभियान में भरवारी में चल रहे जन शिक्षण संस्थान कौशांबी के प्रशिक्षण केन्द्रों के सभी अनुदेशिका एवं छात्र छात्राओं ने अपना सहयोग दिया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में मदद की।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक विजयेंद्र मिश्रा ,संजय सिंह, अनुराग तिवारी, राजू शुक्ला, सतीश, महिलाओं में ममता, रूप ,कल्पना, नीतू, रंजन ,सुनीता, रूबी, पूजा, करिश्मा, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया चीफ ऑडिटर कौशाम्बी टुडे न्यूज़


