कौशाम्बी चौरसिया समाज संगठन के पदाधिकारियों की बैठक की गयी

Kamta Prasad Chaurasiya
0


कौशाम्बी  l जिलाध्यक्ष झल्लर प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व मे पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की गयी l विषय था की चौरसिया समाज कौशाम्बी का मँझनपुर मुख्यालय के समीप एक निज जमीन खरीद कर उसपर समाज का कार्यालय खोलना एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का चायन करना टीम गठित कर समाज के अंतिम पायदान पर रहने वालो लोगो तक पहुँचना एवं उनकी समस्याओं को सुलझना l 


बैठक मे सभी पदाधिकारियों से इस विषय पर राय मशबीरा किया गया सभी लोगो ने समाज के उत्थान हेतु अपनी अपनी बात रक्खी और सब के समान्जस से यह निर्णय किया गया की चौरसिया समाज का एक कार्यालय जनपद मुख्यालय पर होना जरूरी हैँ जिसके लिये संस्था के नाम एक जमीन खरीद कर उसपर कार्यालय खोला जाय जिससे सामाजिक कामों मे समाज को सहायता प्राप्त होंगी समाज का अपना बैंक एकाउन्ट खुल गया हैँ रसीदे भी तैयार हैँ समाज के लोगो से इसमें सहयोग की अपील की गयी यह भी निर्णय किया गया की कार्यकारिणी मे उन्ही लोगो को रक्खा जाय जिनका खुद का उद्देश्य हो चौरसिया समाज को उन्नति की ओर ले जाने का जिससे वह वह बढ़ चढ़ कर समाजिक कामों मे अपनी सहभागिता निभा सके l बैठक मे समाज मे ब्याप्त बुराइयों व कुरीतियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर भी विचार किया गया साथ ही जिलाकार्यकारणी के उपरांत तहसील व ग्रामीण स्तर तक संगठन से  लोगो को जोड़ने व प्रतिनिधित्व देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया l 

बैठक के उपरांत निम्न लोगो को पद का दायित्व दिया गया -

1: संरक्षक टीम-

1:अर्जुन प्रसाद चौरसिया 2: अयोध्या प्रसाद चौरसिया 3:जय स्वरूप चौरसिया 4: सकटू चौरसिया  5:श्री चन्द्र चौरसिया 6:पी पी चौरसिया 7:पूरन चौरसिया 

2:जिलाकार्यकारणी टीम -

1:अध्यक्ष झल्लर प्रसाद चौरसिया 2: कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौरसिया 3: महामंत्री विष्णु चौरसिया 4: वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामता प्रसाद चौरसिया  5: मीडिया प्रभारी संजीव कुमार चौरसिया 6: सचिव बालक चौरसिया 7: न्यायिक सलाहकार वीरेंद्र कुमार चौरसिया 8: उपाध्यक्ष दिनेश चौरसिया 9: उपाध्यक्ष छोटे लाल चौरसिया को नियुक्त किया गया l

शेष पदाधिकारियों का गठन उनके समाज के प्रति लगाव को देखते हुये बाद मे किया जायेगा l 

रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया 


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top