डीएम ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतरर्गत किसानो को प्याज़ बीज का किया वितरण

Kamta Prasad Chaurasiya
0


   कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को तहसील मंझनपुर सभागार में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत महराजदीन ग्राम-शिवपुर बसोहनी, अमित कुमार ग्राम-पिपरकुण्डी, बनवारी लाल, मो० अजीम, विष्णुदत्त सिंह, चमेली, बीरेन्द्र कुमार दुबे, जगन्नाथ, चौबे लाल, संगम लाल एवं रवि श्याम आदि कृषकों को प्याज बीज का वितरण किया गया।

              ज्ञात हो कि जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद के लिए 620 हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए खरीफ प्याज बीज वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ। लगभग 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए जनपद के 165 कृषकों को खरीफ प्याज बीज का बितरण किया जा चुका हैं।

               इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

                                       

रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top