प्राथमिक विद्यालय पिपरी मे प्रधानाअध्यपिका का विदाई समारोह आयोजित

Kamta Prasad Chaurasiya
0





कौशाम्बी l नेवादा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पिपरी में प्रधानाध्यापिका  सीता देवी का विदाई समारोह बड़े हरसोल्लाश  के साथ किया गया सीता देवी 62   साल अपनी सर्विस पूरी करके आज अपने कुशल कार्य काल से सेवा नृवीत्त हुई प्रधानाध्यपिका  सीता देवी अपने कार्य काल के दौरान कई विद्यालयों में कार्यरत रहते हुए नन्हे मुन्ने बच्चो को अच्छी शिक्षा प्रदान  किया l कार्यकाल पूरा करने के पश्चात सेवानिवृत के अवसर पर  प्राथमिक विद्यालय पिपरी के द्वारा विदाई समारोह आयोजित करके सीता देवी की भाव भीन विदाई किया गया कार्य कर्म में सर्व प्रथम सरस्वती माता की पूजा अर्चना एवं बंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया विद्यालय के समस्त स्टाप ने प्रधानाध्यपिका सीता देवी को माल्यार्पण एवं राम चरित्र मानस सरस्वती माता की तस्वीर,विद्यालय का प्रतीक चिन्ह भेट करते हुए स्वागत कर विदाई किया l इस अवसर पर उनके पति  लक्ष्मी नारायण पूरी जो एयर फोर्स से रिटायर थे उनका भी स्वागत अभिनंदन किया l तत्पश्चात प्रधानाध्यापक सीता देवी के द्वारा स्कूल में अच्छे नंबर हासिल करने वाले बच्चो को पुरस्कृत करके उनका हौसला अफजाई किया गया l 

इस दौरान विनोद शुक्ला सलोनी पूजा देवी अंजना देवी रणविजय सिंह लक्ष्मी देवी गौतमी देवी शिक्षक संघ के महा मंत्री शैलेंद्र कुमार प्रबंध समित के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार  सुसीला सेन संगीता यादव  गायक राज केसरवानी एवम विद्यालय के बच्चे एवम गांव की सैकड़ों माताएं एवम बहने उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top