कौशाम्बी l मंझनपुर मुख्यालय के नारायणी वाटिका गेस्ट हाउस में पूर्व सैनिक सैयुक्त संगठन ने प्रथम स्थापना दिवस बड़े हरसोल्लाश के साथ मनाया जिसमें लखनऊ कानपुर प्रयागराज ,फतेहपुर,वाराणसी सहित कई जनपदों से पूर्व सैनिकों ने अपनी सहभागिता निभाई मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य धर्म राज तिवारी काशी छेत्र थे l दूर दराज से आए सभी सैनिकों को तिरंगा पट्टी माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र एवं संगठन का मोमेंटो दे कर सम्मानित किए गया इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सभी को संगठन के साथ एक जुट रह कर पूर्व सैनिकों को होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए काम करने का सभी से आग्रह किया l प्रथम स्थापना दिवस पर कई वीर नारियों को भी सम्मानित किया l प्रथम स्थापना दिवस पर प्रयाग राज के अंकुर हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप ने अपनी स्टाल लगा कर कई पूर्व सैनिकों की जांच करते हुए फ्री इलाज किया l मंचासिन सभी लोगो ने अपनी अपनी बात सैनिकों के हित में अपनी बात रक्खा,प्रदेश अध्यक्ष अजमेर बहादुर सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया अंकुर हॉस्पिटल के डॉक्टर राजीव श्री वास्तव ने कौशाम्बी में अपना एक पैनल लगाने के लिए मंच के माध्यम से ऐलान किया पूर्वी छेत्र अध्यक्ष ए के द्विवेदी ने कहा कि सैनिक देश के लिए लड़ता है लेकिन जब सैनिक के घर परिवार ज़मीन जायदाद के मामले आते हैं तो प्रशासन उनकी मदद नही करता ऐसे में हम सब को संगठित रह कर अपने हक अधिकार के लिए लड़ना है और पूर्व सैनिकों से जुड़े मामलों को संगठन के माध्यम से प्राथमिकता पर शासन प्रशासन तक पहुंचना और निस्तारण करवाना हमारा उद्देश्य है l कार्यक्रम में तमाम पूर्व सैनिकों ने अपनी अपनी बात रखते हुए कौशाम्बी जिले में सैनिक अस्पताल व कैंटीन बनाने की मांग उठाई गई जिस पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने इस बात को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का सभी को आश्वासन दिया इस दौरान मंझनपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक लाल बहादुर महेंद्र सिंह मनोज कुमार ए बी सिंह धर्म राज तिवारी महेश मिश्रा आर बी पांडे ए के द्विवेदी मनोज कुमार तोमर संजीव कुमार चौरसिया अजय राज तिवारी हरी शंकर सिंह चौहान के पी चौहान श्री राम शिव हरे महेश मिश्रा शारदा प्रसाद वर्मा जय नारायण मिश्रा वीर नारियां एवम सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे l
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया



